Posts

Showing posts from July, 2021

आधुनिक भारत

 आधुनिक भारत इक्कीसवीं सदी का भारत पहले की तुलना में बहुत अलग है। आज भारत हर मामलों में विश्व के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। व्यापार-व्यवसाय से लेकर विज्ञान और खेलकूद के क्षेत्र में भारत विश्वभर में अपनी एक अलग पहचान रखता है। नामी फर्म भारत में निवेश कर लाभ कमा रही है। भारतीय उद्योगों से निर्मित स्वदेशी वस्तुओं की मांग समूचे विश्व में बढ़ी है। हैण्डलूम एवं क्राॅफ्ट की वस्तुओं में भारतीय बाज़ार विशिष्ट पहचान रखते है। खादी के वस्त्रों चाह आज भी वैसी ही बनी हुई है जो महात्मा गांधी के समय थी। आधुनिक परिधानों में खादी को और भी अधिक फैशनबल बनाया गया है।  चिकित्सा- स्वास्थ्य सेवाएं भी पहले से बेहतर हुई है। यहां तक की अच्छी और अन्य देशों से सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं से आकर्षित होकर विदेश में रहने वाले नागरीक भारत आकर उपचार करवाते है। भारतीय आयुर्वेद पहले से अधिक प्रसिद्ध है। आयुर्वेदिक दवाईयों का कारोबार कई गुना बढ़ा है। एम्स जैसे अत्याधुनिक हाॅस्पीटल पुरे भारत के विभिन्न शहरों में सेवायें दे रहे है। आज हमारे पास एक से बढ़कर एक डाॅक्टर्स की टीम है जो भारतीयों को स्वास्थ्य लाभार्भ ...